फिल्म पठान का बजरंग दल ने किया विरोध,अभिनेता का जलाया पुतला

फिल्म पठान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को हिन्दू संगठन ने फिल्म का विरोध किया। गुरुवार को आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी, मप्र उलेमा बोर्ड ने विरोध किया। शुक्रवार को बजरंग दल ने ज्योति टाकीज चौराहे पर फिल्म का विरोध किया। नारेबाजी करके केंद्र व राज्य सरकार से फिल्म के रिलीज पर प्रतिबंध लागने की मांग की। पठान फिल्म के अभिनेताओं का पुतला जलाकर विरोध में उग्र प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने कहा कि यह बालीबुड जानबूझ कर हिन्दू को अपमानित करने का प्रयास लगातार करता है। बेशरम रंग और भगवा रंग के अश्लील कपड़े, क्या करना चाहता है? बालीवुड जो इसके अभिनेता है वो देश विरोधी टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य है। अब ऐसे लोग सिर्फ हिन्दू का अपमान ही कर सकते है। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान में हिंदुओं के आस्था का केंद्र भगवा रंग को अपमानित करते हुए बेशर्म रंग नाम देने की कोशिश की गई।
हम केंद्र और मप्र सरकार से आग्रह करते है कि इस बेशर्म पठान मूवी को संपूर्ण देश प्रतिबंध लगाया जाए। विरोध प्रदर्शन में बजरांग दल के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जीतेन्द्र चौहान, सह-संयोजक अभिजीत सिंह, विभाग सेवा प्रमुख पप्पू पालीवाल, जिला मंत्री चंद्र प्रकाश सबनानी, जिला मंत्री मनीष कारा सहित बड़ी संख्या में बजरंगदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS