Bandhavgarh Tiger Reserve News : बांधवगढ़ में घायल मिले बाघ का वन विहार में इलाज

Bandhavgarh Tiger Reserve News : बांधवगढ़ में घायल मिले बाघ का वन विहार में इलाज
X
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में घायल अवस्था में मिले नर बाघ का भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में इलाज होगा।

भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में घायल अवस्था में मिले नर बाघ का भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में इलाज होगा। हड्डी टूटने की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी। यहां उसे वन्यप्राणी चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार को बांधवगढ़ के पनपथा बफर की जगुआ बीट स्थित सरईहाहार में नर बाघ घायल अवस्था में मिला था।

वन विहार में लाया गया

इसके बाद रेस्क्यू कर उसे जबलपुर स्थित स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ संस्थान में लाया गया था। जांच में बाघ की हड्डी टूटी होना सामने आई थी। इसके बाद बाघ को शुक्रवार को वन विहार में लाया गया। वन विहार की डायरेक्टर पद्मप्रिया बालकृष्णम ने बताया कि घायल बाघ की सतत निगरानी की जा रही है। यहां उसे वन्यप्राणी चिकित्सालय स्थित इंडोर वार्ड में रखा गया है।

Tags

Next Story