MP News : बीडीए बनाएगा बहुमंजिला इमारत, 450 परिवारों को मिलेंगे नए आशियाने

MP News : बीडीए बनाएगा बहुमंजिला इमारत, 450 परिवारों को मिलेंगे नए आशियाने
X
अंकुर काम्पलेक्स मार्केट के पीछे स्थित कबीला स्लम कॉलोनी, कलेक्टोरेट आफिस के पीछे स्थित मदर इंडिया कॉलोनी, दुर्गा नगर और फ्रेक्चर अस्पताल के सामने स्थित झुग्गी बस्ती के रहवासियों को पक्के मकान दिए जाएंगे

भोपाल। अंकुर काम्पलेक्स मार्केट के पीछे स्थित कबीला स्लम कॉलोनी, कलेक्टोरेट आफिस के पीछे स्थित मदर इंडिया कॉलोनी, दुर्गा नगर और फ्रेक्चर अस्पताल के सामने स्थित झुग्गी बस्ती के रहवासियों को पक्के मकान दिए जाएंगे, जिसके लिए भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) तीन मंजिला इमारत बनाकर देगा। इन इमारतों में 450 से अधिक मकान बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के बनने से क्षेत्र के स्लम एरिया को खत्म किया जा सकेगा।

मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने बीडीए के दफ्तर में बीडीए योजनाओं का प्रजेंटेशन देखा। कलेक्टर ने इन जगहों पर स्थित स्लम के रहवासियों को पक्के मकान देने सुराज नीति 2023 के तहत देने का प्रजेंटेशन देखा। बीडीए ने 30 साल से पुरानी योजनाओं पर मप्र आवास पुनर्विकास नीति 2022 के तहत 4 योजनाओं के संबंध में नगर निगम के कंसलटेंट ने प्रजेंटेशन दिया। कलेक्टर ने कहा कि संजय काम्पलेक्स चरण-2 के तहत आगे के भाग को कमर्शियल और पीछे के हिस्से को आवासीय रखा जाए। इसके साथ पिछले हिस्से में स्लम में रहने वाले परिवारों को शिफ्ट करने के लिए नई इमारत बनाई जाएगी।

मकान तैयार होने तक किराया देगी सरकार

कलेक्टर सिंह ने बताया कि भोपाल में जो भी स्लम हैं, वे सभी कमर्शियल उपयोग की जमीन पर हैं। इनके लिए पक्के मकान देने की सुराज नीति 2023 पहले से काम कर रही है। हम इसी के अंतर्गत काम करेंगे। फ्लैट के लिए बहुत कम रुपए लोगों से लिए जाएंगे। साथ ही जितने दिन में प्रोजेक्ट तैयार होगा। उतना किराया लोगों को दूसरी जगह रहने दिया जाएगा।

Tags

Next Story