BEES attack in Morena : टूट पड़ी मधुमक्खियां, 7 लोग भर्ती, महिला की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

मुरैना। एक छोटा सा गांव, जिसमें पीपल की छांव... सुनने में बहुत अच्छा है। ज़ाहिर है पीपल की छांव बहुत अच्छी लगती ही है। पर क्या हो अगर पीपल पर मधिमक्खी का छत्ता हो? और पास से एक डीजे का वाहन जा रहा हो? ऐसा वाकया मुरैना के एक गांव में देखने को मिला। पीपल की छांव में दोपहर के समय लोग बैठे हुए थे पीपल पर मधुमक्खी का छत्ता था। पास से एक डीजे का वाहन निकला और छत्ता पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर जा गिरा। इससे मधुमक्खी लोगों पर टूट पड़ी और पीपल की छांव में बैठे सभी को इस हद तक काटा कि लहूलुहान कर दिया।
7 लोग भर्ती एक महिला गंभीर
मामला मुरैना के सलबगढ़ तहसील के अंतर्गर आने वाले ग्राम रूपा की तौर का है। जिसमें करीब सात लोग एक पीपल की छांव में बैठे हुए थे। पेड़ पर बड़ी मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। हर फिकर को भूलकर लोग पीपल की छांव में आराम करते रहे, तभी पास में एक डीजे वाहन का आना हुआ। डीजे की तेज़ आवाज और हाई बेस के कारण मधुमक्खी का छत्ता टूट कर नीचे आराम फरमा रहे लोगों पर जा गिरा। बड़ा छत्ता होने के कारण लाखों मधिमक्खियां लोगों पर टूट पड़ी। सभी अपनी अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे, माहौल में अफरा तफरी मच गई। कोई कहीं छुपने की कोशिश करने लगा तो कोई सीधे अपने घर की तरफ भागने लगा। सभी लोगों की मधुमक्खियों के काटने से हालत खाराब हो गई। आखिर 7 लोगों को बुरी तरह जख्मी हालत में सबलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना में एक महिला के गंभीर होने के कारण उसे मुरैना के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। असेपताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS