रात में सर्दी का आगाज : बदलने लगी हवाएं, भोपाल में हल्की ठंड का अहसास, रात में पारा 19 डिग्री दर्ज

भोपाल। राजधानी सहित पूरे पश्चिमी मध्य प्रदेश में रात के समय गुलाबी सर्दी का आगाज हो गया है। एक तरफ प्रदेश से मानसून विदा ले रहा है, तो दूसरी ओर हवाएं बदलना शुरू हो गई हैं। इससे भोपाल सहित पश्चिमी मप्र के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार मानसून विड्रा होने के साथ ही हवाएं रात के समय धीरे-धीरे उत्तरी होने लगी हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो रही है। जहां से मानसून विदा होगा, वहां रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।
कई जिलों में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज, हवाएं बदलने से अब पूर्वी मप्र में भी गिरने लगा पारा
कहां, कितना गिरा रात का पारा?
बुधवार को पचमढ़ी में 5, दतिया में 2.5, ग्वालियर 2, रायसेन 1, नर्मदापुरम, इंदौर में एक-एक डिग्री की गिरावट हुई है। इन जिलों में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS