Tansen Nagar : मध्यप्रदेश में फिर इस गांव का बदला नाम, जाना जाएगा तानसेन नगर से

Tansen Nagar : मध्यप्रदेश में फिर इस गांव का बदला नाम, जाना जाएगा तानसेन नगर से
X
मध्यप्रदेश में शहरों और गांवों का नाम बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज ने संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली का नाम बदल दिया हैं। सीमए शिवराज ने ग्राम बेहट का नाम तानसेन नगर करने की घोषणा की है। अब बेहट गांव तानसेन नगर के नाम से जाना जाएगा।

Tansen Nagar :मध्यप्रदेश में शहरों और गांवों का नाम बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज ने संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली का नाम बदल दिया हैं। सीमए शिवराज ने ग्राम बेहट का नाम तानसेन नगर करने की घोषणा की है। अब बेहट गांव तानसेन नगर के नाम से जाना जाएगा।

दरअसल, बीते गुरूवार को सीएम शिवराज ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान वह ग्राम बेहट भी पहुंचे। ग्राम बेहट संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली है। गावं बेहट में सीएम शिवराज ने मंच से ही बेहट गांव का नाम बदलकर तानसेन नगर रखने का एलान किया।

बकरी चराते थे तानसेन

आपको बता दें कि ग्राम बेहट ग्वालियर से करीब 45 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। बताया जाता है कि संगीत के सम्राट माने जाने वाले तानसेन का जन्म यहीं हुआ करता था, वह यही पर बकरी चराने के जाते थे। आपको बता दें कि बेहट गांव पिछड़ा इलाकों में से आता है। तानसेन की जन्म स्थली के चलते यहां दूर-दूर से लोग आते है। शिवराज सरकार ने ग्राम बेहट को पर्यटन स्थल में भी शामिल किया है। सबसे खास बात है कि तानसेन की नगरी होने के चलते यहां देश के तमाम संगीतकार अपना माथा टेकने यहां पहुंचते है।

सीएम शिवराज ने कहा...

बेहट में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि यह गांव देश के संगीत सम्राट की जन्म स्थली है। इसलिए इस गांव का नाम तानसेन नगर के नाम से किया जा रहा है। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की तानसेन नगर को सुंदर बनाने के लिए जितने पैसे की जरूरत होगी उतना पैसा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा।

Tags

Next Story