बैतुल : एडीजे को महिला मित्र ने खिलाया था जहर, हत्या के आरोप में छह गिरफ्तार

बैतुल : एडीजे को महिला मित्र ने खिलाया था जहर, हत्या के आरोप में छह गिरफ्तार
X
एडीजे त्रिपाठी की महिला मित्र ने घरेलू कलह दूर करने की बात कहते हुए उन्हें जहर खिलाया था, जिससे मौत हुई है। पढ़िए पूरी खबर-

बैतुल। मध्यप्रदेश के बैतुल शहर में एडीजे महेंन्द्र कुमार त्रिपाठी और उनके बेटे की मौत के मामले में आज पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, एडीजे की महिला मित्र ने एडीजे और उनके बेटे को आटे में जहर मिलाकर खिला दिया था, जिसके उनकी मौत हुई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला मित्र समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके खिलाफ हत्या का जुर्म कायम करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है, लेकिन अभी इस मामले में और भी आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।

जानकारी मिली है कि एडीजे त्रिपाठी की महिला मित्र ने घरेलू कलह दूर करने की बात कहते हुए उन्हें जहर खिलाया था, जिससे मौत हुई है।

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर पुलिस को पहले से ही कई तरह की आशंकाएं थी। पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया था, कि उनकी मौत फूड पॉयजनिंग के कारण हुई थी। तभी से पुलिस का संदेह परिवार वालों पर था, लेकिन जिस दिन वे घर से निकले थे, उस दिन उन्होंने और उनके बेटे ने घर में खाना नहीं खाया था, बल्कि बाहर चपाती खाने की बात आई, तभी से पुलिस इस एंगल से भी पड़ताल कर रही थी।

महिला मित्र द्वारा षडयंत्र करके एडीजे और उनके पुत्र को जहर खिलाए जाने की पुष्टि होते ही बैतुल पुलिस ने महिला मित्र समेत पांच ऐसे लोगों को अरेस्ट किया है, जिन्होंने इस हत्या में महिला मित्र की मदद की थी।

गौरतलब है कि यह बैतुल ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की एक चर्चित घटना थी, जिसे लेकर पूरे प्रदेश में बेचैनी थी, कि संदिग्ध रूप से हुई एडीजे और उनके पुत्र की मौत के पीछे असल कहानी क्या है? आज पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है।

Tags

Next Story