UJJAIN GANG RAPE: हैवानियत की हदे पार ! अंधी महिला को 4 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अंधी महिला के साथ एक, दो, तीन नहीं बल्कि 4 लोगों ने रेप किया। यह पूरी घटना 13 जून की रात की है। जब महिला पेशाब के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान गांव के रहने वाले 4 लोगों ने उसे अकेले पाकर सामूहिक दुष्कर्म किया फिर वह से फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी अपने बेटे को दी जो कि पुणे में रहता है। जिसके बाद घर वापसी कर बेटे ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई।
गांव के चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम लसूड़ीचौघड़ में रहने वाली 40 वर्षीय नेत्रहीन महिला के साथ गांव के ही चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि 13 जून 2023 की रात में गांव के ही चार युवक अंकित, कृष्णा सिंह, कार्तिक, और नीलेश भानमता ने उस समय सामूहिक दुष्कर्म किया जब रात्रि के समय उक्त महिला लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी इन चारों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग गए।
बेटे ने पुणे से आकर मां के साथ हुई घटना की जानकारी दी
इसके साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि महिला गांव में अकेली रहती है और उसका लड़का पुणे में रहता है। महिला ने लड़के को घटना की जानकारी दी। लड़का उन्हेल पहुंचा और महिला को लेकर थाने आया। शुक्रवार को इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर दिया गया है। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि घटना में सभी आरोपी फरार हैं। जिनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS