bhopal awaidh colony: अवैध कॉलोनी डेवेलप होने पर किसपर गिरेगी गाज, मंत्री ने कहा इन पर होगी कार्रवाई

bhopal awaidh colony: अवैध कॉलोनी डेवेलप होने पर किसपर गिरेगी गाज, मंत्री ने कहा  इन पर होगी कार्रवाई
X
  • चार इमली में बीजेपी के मंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर बयान दिया। मंत्री भूपेंद्र सिंह (bhopal awaidh colony) ने कहा कि विकास को 50 साल पीछे ले जाने का काम कांग्रेस ने किया है।

भोपाल। चार इमली में बीजेपी के मंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर बयान दिया। मंत्री भूपेंद्र सिंह (bhopal awaidh colony) ने कहा कि विकास को 50 साल पीछे ले जाने का काम कांग्रेस ने किया है। मंत्री भूपेद्र सिह ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के विकास को 50 साल पीछे ले जाने का काम किया है। यह लोग सिर्फ बंटाधार कर सकते हैं। जनता इनके इरादों को अच्छे से समझती है। आज भोपाल स्थित निवास पर पत्रकार मित्रों से विभिन्न विषयों पर मंत्री भूपेद्र सिह ने चर्चा की।

गरीबों से कोई विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध कालोनियों जो वैध घोषित हो चुकी हैं, उनमें मूलभूत सुविधाओं को पहुँचाने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। सीएम शिवराल ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया कि कॉलोनी के वैध होने पर गरीबों से कोई विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी मकानों के भवन अनुज्ञा पत्र भी दिये जाएंगे।

जून 15 तक वैध हो जाएंगी कॉलोनियां

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने 31 दिसंबर 2016 तक आने वाली कॉलोनियों को पहले नियमित करने का निर्णय लिया था। दिसंबर 2016 तक की कॉलोनियों जून 15 तक वैध हो जाएंगी। सीएम शिवराज ने इसे 31 दिसंबर 2022 तक तक बढ़ाने की अनुमति दी है। इससे 2500 और कॉलोनियों को लाभ मिलेगा।

सीएम शिवराज ने यह स्पष्ट संदेश अधिकारियों को दिया है

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम शिवराज ने यह स्पष्ट संदेश अधिकारियों को दिया है कि अवैध कॉलोनी डेवेलप होने पर वो भी उत्तरदायी होंगे। साथ ही हम प्रदेश के कॉलोनाइजर्स के साथ बैठक कर विधिसम्मत नियमों को सरल करेंगे ताकि आगे अवैध कॉलोनी न बनें।

Tags

Next Story