भोपाल: भाजपा प्रदेश जिला कार्यसमिति की बैठक आज, प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

भोपाल: भाजपा प्रदेश जिला कार्यसमिति की बैठक आज, प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं  का करेंगे मार्गदर्शन
X
मध्य प्रदेश में आज भोपाल जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। जिसमे पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

भोपाल ; मध्य प्रदेश में आज भोपाल जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। जिसमे पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भोपाल भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि 21 मई को प्रातः 11 बजे भोपाल जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

जानें कौन कौन होंगे इस मीटिंग में शामिल

इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, जिला पदाधिकारी, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्षदगण, जिला प्रभारी, महापौर, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला एवं मंडल टोली के संयोजक व सहसंयोजक शामिल होंगे।

विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर हो सकती है चर्चा

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। इसे देखते हुए नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की रणनीति में अब बदलाव भी संभावित है। प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक आगामी विधान सभा चुनाव के नजरिये से काफी महत्पूर्ण मानी जा रही है। साथ ही इस बैठक में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से रणनीति पर मंथन किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए नए अभियान और कार्यक्रम शुरू किए जा सकते है।

Tags

Next Story