BHOPAL FRAUD NEWS : शातिर ने की आनलाइन ठगी, खाते से निकाले हजारों रूपये

BHOPAL FRAUD NEWS : भोपाल। शहर में एक बैंक (Bank) के रिटायर्ड अधिकारी (Retired Officers) के साथ जालसाजी (Fraud) करते हुए शातिर ठग (Fraud Person) ने लूट की घटना (Case) को अंजाम दिया है। जालसाज ने रिटायर्ड अधिकारी से केवायईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहने वाले पीडित के मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी आरोपी ने बातों में उलझा कर प्राप्त करते हुए उनके बैंक खाते से रूपये तुरंत ही ट्रासंफर कर लिये। ठगी का अहसास होने पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया है।
पीडित रिटायर्ड अधिकारी
कोलार थाने में पदस्थ एसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडित पृथ्वीराज वर्मा उम्र 77 वर्ष एक बैंक से अधिकारी के तौर पर रिटायर्ड हैं। वह 98 पैलेस आचेंड नार्थ फेस-3 कोलार निवासी हैं। ठगी की घटना हो जाने पर उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत की है कि पिछले 27 जनवरी 2023 को उनके साथ यह घटना घटी। आरोपी ने पीडित से उनके मोबाइल पर आये संदेश की ओटीपी लेते हुए उनके खाते से 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। फरियादी ने इस संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत की थी। यह केस अब कोलार थाने को भी भेजा गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोलार पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है।
बता दें कि बैंक एकाउंट की केवायसी के नाम पर ठग प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को फोन करते हुए उनके साथ लूट की घटनाओं की कोशिश करते हैं। जिसमें जागरूक लोगों द्वारा इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। वहीं कुछ लोग इस झांसे में आकर अपने बैंक खाते से संबंधित पूरा विवरण ऐसे ठगों को दे दिया जाता है। जिससे वह ऑनलाइन लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कोलार क्षेत्र निवासी पीडित ने मामले की शिकातय उस दौरान साइबर क्राइम में की थी। यह केस अब कोलार थाने को भेजा गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS