कोरोना के लिए हॉट स्पॉट बन रहे भोपाल-इंदौर, आज भी मिले क्रमश: 10 और 9 मामले

भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमित केस मिलने के मामले में मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर हॉट स्पॉट बनते दिख रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें भोपाल में 10 और इंदौर में 9 केस मिले हैं। लगातार केस मिलने के बावजूद रेल्वे स्टेशनों में सावधानी नहीं बरती जा रही है। जांच में लापरवाही जारी है। इस तरह खतरे को आमंत्रण दिया जा रहा है। सागर में 2, रीवा और राजगढ़ में 1-1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 188 एक्टिव केस हैं।
एक माह बाद 23 पर पहुंचा आंकड़ा
अब से पहले 25 नवंबर को 23 संक्रमित सामने आए थे। इस लिहाज से लगभग एक महीने बाद प्रदेश में फिर से कोरोना ने 23 के आंकड़े को छुआ है। तेजी से बढ़ रहे आंकड़े तीसरी लहर के संकेत दे रहे हैं। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी बरकरार है। मध्यप्रदेश में मिल रहे आंकड़ों में सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी भोपाल में मिल रहे हैं। इनमें विदेश से आए लोग भी शामिल हैं। आज के केस मिलाकर एक्टिव केस 65 हो गए हैं। इनमें से 32 हॉस्पिटल में भर्ती किए गए हैं। 33 संक्रमित होम आइसोलेशन है। हालांकि सरकार घोषणा कर चुकी थी कि अब किसी को होम आइसोलेशन में नहीं रखा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS