Bhopal jp hospital : सरकारी डाक्टर अस्पताल में लगायेंगे पौधे खुद ही सीचेंगे हर रोज, करेंगे जागरूक

Bhopal jp hospital : सरकारी डाक्टर अस्पताल में लगायेंगे पौधे खुद ही सीचेंगे हर रोज, करेंगे जागरूक
X
भोपाल। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अब सरकार अस्पतालों के डाक्टरों द्वारा भी जागरूकता चलाई जायेगी। शासकीय अस्पताल परिसर में ही सभी डाक्टरों को पौधा रोपड की जिम्मेदारी दी गई है।

Bhopal jp hospital : भोपाल। पर्यावरण सुरक्षा (environment) को लेकर अब सरकार (government) अस्पतालों (hospitals) के डाक्टरों (doctors) द्वारा भी जागरूकता (awaranes) चलाई जायेगी। शासकीय अस्पताल परिसर में ही सभी डाक्टरों को पौधा रोपड की जिम्मेदारी दी गई है। पौध लगाने के साथ ही साथ ये डाक्टरों की नैतिक जिम्मेदारी भी रहेगी कि वह उन पौधों को पानी दे कर सिंचित भी करेंगे।

भाेपाल स्थित शासकीय जय प्रकाश अस्पताल के डाक्टरों की पूरी टीम खुद से पौधे लाकर अस्पताल परिसर में ही पौधे लगायेंगे। इतना ही नहीं ये सभी डाक्टर पौधे लगाकर इन पौधों को पानी देकर सिंचेंगे भी। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए डाक्टरों को निर्देश भी दिये हैं।

अन्य कर्मचारी भी रोपेंगे पौधे

जेपी अस्पताल परिसर में एक हजार से ज्यादा पौधारोपण किया किया जायेगा। अस्पाल में पदस्थ सभी डाक्टरों के साथ ही अन्य स्टाफों को भी पौधारोपण की जिम्मेदारी दी गई है। अस्पताल के लगभग 500 कर्मचारी एक साथ पौधारोपण करेंगे और नियमित समयानुसार लगाये गये पौधों को सींचेगे भी।

15 अगस्त से पहले कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा तैयारियॉं पूरी की जा रही है। पौधारोपड का उद्देश्य है कि प्रकृति के प्रति जागरूक हो कर देश और प्रदेश को हरा भरा किया जा सके। अस्पताल में पौधे लगाये जाने से अस्पताल भी हरियाली से भरपूर दिखेगा।


Tags

Next Story