Bhopal Municipal Corporation : घोड़ा नक्कास क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई , 10 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक जब्त

Bhopal Municipal Corporation : घोड़ा नक्कास क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई , 10 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक जब्त
X

भोपाल। नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन व केन्द्रीय प्रदूषण निवारण बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर आशीष सिंह व निगम आयुक्त केवीएस चौधरी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई कर प्रतिबंधित पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही डिस्पोजल्स के विक्रय, संग्रह, भंडारण आदि करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की गई।

निगम द्वारा गठित टास्क फोर्स ने जिला प्रशासन व केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में घोड़ा नक्कास क्षेत्र में प्रतिबंधित पालीथिन विक्रेता के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 टन 385 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला। कार्रवाई के दौरान एसडीएम जमील खान, केन्द्रीय प्रदूषण निवारण बोर्ड की अधिकारी डॉ. पीसी पाटिल सहित निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त कर 4 डम्परों के माध्यम से आदमपुर छावनी निष्पादन स्थल पर पहुंचाया।

कलेक्टर व नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

खाली दुकान की भी जांच की

निगम के जोन 14 के अमले ने बरखेडा विजय मार्केट के पास गन्ने की चरखी वाले को प्लास्टिक के डिस्पोजल ले जाते हुए देखा और उसे रोककर जानकारी प्राप्त की। उसे साथ लेकर विजय मार्केट स्थित सौरभ किराना स्टोर का निरीक्षण किया और समीप की खाली दुकान की भी जांच की। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के चम्मच, ग्लास, डिस्पोजल आदि पाए जाने पर निगम अमले ने 65 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया और 2 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला। साथ ही इसी क्षेत्र में क्वालिटी स्वीट्स से भी 3 कि.ग्रा. सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 500/- रूपए का जुर्माना वसूल किया। इस प्रकार निगम अमले ने 10 टन 385 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन व 68 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की और कुल 53 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया।

Tags

Next Story