Bhopal Nagar Nigam : अब सीएनजी से चलने वाले 100 कचरा वाहन दौड़ेंगे डोर-टू-डोर

भोपाल। राजधानी में कचरा कलेक्शन के लिए अब हर वार्ड में 100 सीएनजी वाहन डोर टू डोर कचरा इकट्ठा करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को वार्डों में रवाना किया।
हर महीने लाखों रुपए की बचत होगी
निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक निगम हर गारबेज व्हीकल पर रोजाना 10 लीटर डीजल खर्च करता है। इन वाहनों से औसतन 14-15 का एवरेज मिलता है, जो सीएनजी से बढ़कर 22-24 तक हो जाएगा। अपने वाहनों के लिए निगम करीब 93 रुपए लीटर के हिसाब से डीजल खरीद रहा है, जबकि सीएनजी की कीमत इससे दस रुपए तक कम है। डीजल के मुकाबले कम कीमत में सीएनजी खरीदकर और वाहनों का एवरेज बढ़ने से भी निगम को हर महीने लाखों रुपए की बचत होगी।
व्यवस्था होगी मजबूत
एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी ने बताया कि सीएनजी वाहनों के निगम के बेड़े में शामिल होने से जहां कचरा एकत्रीकरण की व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। वहीं वाहनों के ईंधन पर होने वाले खर्च में लगभग 25 लाख रुपए प्रति माह की कमी आएगी। वर्तमान में डीजल पर प्रतिमाह 56 लाख रुपए तक प्रतिमाह खर्च होते हैं।
अगली खेप में डेढ़ सौ गाड़ियां
अगली खेप में 150 गाड़ियां और आएंगी। इससे हर वार्ड में 3 से 4 गाड़ियां कचरा इकट्ठा करेंगी । शहर में कुल 85 वार्ड हैं।
पहले से दौड़ रही 50 गाड़ियां
नगर निगम द्वारा अभी तक 50 सीएनजी मैजिक वाहन पहले से संचालित किए जा रहे हैं। बुधवार से 100 नए वाहनों को भी सड़कों पर उतार दिया गया। यूनाइटेड नेशंस इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ‘यूनीडो’ से हुए करार के बाद निगम को ऐसी 250 गारबेज व्हीकल के लिए पैसा मिला है। इन 150 गारबेज व्हीकल से निगम को 42.45 लाख रुपए महीने की बचत होगी, साथ ही डीजल इंजन से निकलने वाले धुएं का कार्बन भी चार गुना तक कम होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS