Bhopal News : 488 स्थाई वारंटी एवं 279 गिरफ्तारी वारंटी समेत 767 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव एवं त्योहारों से पूर्व पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कांबिंग गश्त की गई। कांबिंग गश्त में चारों जोन से करीब 1 हजार पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा 7 घंटे की मशक्कत के बाद कुल 767 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही 24 जमानतीय वारंट तामील किए। पुलिस कमिश्नर प्रणाली की यह 11वीं कांबिंग गश्त थी।
गुंडा, बदमाश और हिस्ट्रीशीटरों को किया गया चेक
कांबिंग गश्त से पहले आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को कार्यालय परिसर में बुलाया था। इस दौरान उन्होंने वारंटियों एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए निर्देश देकर थाना क्षेत्रों में रवाना किया। रात करीब दस बजे से सुबह पांच बजे तक कांबिंग गश्त की गई। 7 घंटे की गश्त में कुल 488 स्थाई वारंट एवं 279 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 767 वारंट की तामिली की। साथ ही गुंडा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS