Bhopal News : रिवेयरा हाइट्स की नौवीं मंजिल से गिरकर एडिशनल डीसीपी की बेटी की मौत

Bhopal News :  रिवेयरा हाइट्स की नौवीं मंजिल से गिरकर एडिशनल डीसीपी की बेटी की मौत
X
कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित रिवेयरा हाइट्स की नवीं मंजिल से गिरकर एडिशनल डीसीपी कि बेटी की मौत हो गई।

भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित रिवेयरा हाइट्स की नवीं मंजिल से गिरकर एडिशनल डीसीपी कि बेटी की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बरामद कर पीएम के लिए भेज दी है। पुलिस जांच में जुटी है कि उसने आत्महत्या की या फिर वह गलती से गिरी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महती उर्फ मैत्री (17) चार इमली स्थित शासकीय आवास में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। गुरुवार शाम वह चार इमली से अपनी दादी को यह कहकर निकली थी की नानी के घर से आती हूं। मैत्री की नानी रिवेयरा हाइट्स कमला नगर में आठवीं मंजिल पर रहती है। मैत्री अपनी नानी के घर पहुंची थी। रात करीब साढ़े 9 बजे वह बिल्डिंग से नीचे गिर गई। वह छत पर थी या फिर बालकनी से गिरी इस बात की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

सीहोर में चुनावी ड्यूटी में हैं माता-पिता

मैत्री के पिता संदीप दीक्षित यातायात विभाग में एडिशनल डीसीपी रह चुके हैं, जबकि मां शालिनी दीक्षित एडिशनल डीसीपी जोन 3 हैं। माता-पिता चुनाव ड्यूटी में फिलहाल सीहोर में थे। घटना की जानकारी मिलते ही वे भोपाल पहुंच गए हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर ऑफ़ पुलिस हरि नारायण चारी मिश्र भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कमला नगर पुलिस को मामले की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए हैं।

बच्चों ने देखा तो फर्श पर पड़ी थी मैत्री

घटना के समय नीचे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने तेज आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें मैत्री पड़ी हुई नजर आई। घटना की जानकारी बच्चों ने परिजन को दी थी। इसके बाद पुलिस और परिजनों तक घटना की जानकारी पहुंची।

Tags

Next Story