Bhopal News : हड़ताल में जाना है या नहीं भोपाल मंडी व्यापारी आज लेंगे बैठक में निर्णय

भोपाल। अनाज, दलहन-तिलहन व्यापारी महासंघ के आह्वान पर भोपाल, इंदौर, सीहोर, आष्टा, उज्जैन सहित प्रदेशभर की मंडियां में 14 दिनों हड़ताल बेनतीजा रहने से अब प्रदेश की मंडियों के अनाज व्यापारी महासंघ के आह्वान का बहिष्कार करने लगे हैं। दो हफ्ते से बंद प्रदेश की कई मंडियों ने कृषि उपजों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है तो कई कृषि उपज मंडियां महासंघ के साथ है। बीते दिनों सीहोर में महासंघ की हुई बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का जारी रखने का ऐलान किया है। मगर महासंघ के अध्यक्ष का यह निर्णय कई मंडियों के अनाज व्यापारियों को रास नहीं आया और मंडियों में विचार भिन्न होने से अनाज व्यापारियों में अब दरार की स्थिति निर्मित हो गई है।
भोपाल मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल का बहिष्कार किया
गौरतलब है कि इस के चलते अब राजधानी के अनाज व्यापारियों ने भी महासंघ की इस बेनतीजा हड़ताल से दूरी बनाने का मन बना लिया है। प्रतिनिधि द्वारा भोपाल ग्रेन मर्चेन्ट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी से जब हड़ताल के संदर्भ में पूछा गया कि हड़ताल जारी रहेगी या मंडी खुलेगी तो उन्होंने कहाकि महासंघ का हम सब व्यापारियों ने भरपूर सहयोग दिया। लेकिन मंगलवार को मंडी के 250 अनाज व्यापारियों की बैठक एसोसिएशन कार्यालय में होगी और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया जाएगा कि महासंघ की जारी हड़ताल में जाना है या नहीं। इधर संयुक्त संघ मोचा मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल ने मंडी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 18 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई, लेकिन मोर्चा के इस बेमियादी हड़ताल में भी मंडी बोर्ड और मंडी समितियों के अधिकारी-कर्मचारियों में एकता नहीं दिखी। भोपाल सहित प्रदेश की कई मंडियों के कर्मचारियों ने हड़ताल का बहिष्कार किया और सेवा कार्य किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS