BHOPAL NEWS : विघ्नहर्ता की हो रही स्थापना, हरिभूमि कार्यालय में मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा

BHOPAL NEWS : विघ्नहर्ता की हो रही स्थापना, हरिभूमि कार्यालय में मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा
X
BHOPAL NEWS : भोपाल। सुखकर्ता, दुःखहर्ता, रिद्धि-सिद्धि के दाता, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव पर देशभर में श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे हुए हैं। हर कोई आत्मीयता से भगवान 'गणेश चतुर्थी' की शुभकामनाओं को आदान प्रदान कर रहे हैं।

BHOPAL NEWS : भोपाल। सुखकर्ता, दुःखहर्ता, रिद्धि-सिद्धि के दाता, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश (Lard Ganesh) के जन्मोत्सव (Jayanti) पर देशभर (Whole Country) में श्रद्धालु (Devotee) भक्ति (Devotion) भाव में डूबे हुए हैं। हर कोई आत्मीयता से भगवान 'गणेश चतुर्थी' की शुभकामनाओं को आदान प्रदान कर रहे हैं।

भगवान श्री गणेश को घर घर बैठाया जा रहा है। इसके साथ ही सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले अपने सभी शुभकार्यों में गणपति की स्तुति करने वाले भक्त अपने घराें के साथ ही अपने कार्यालय परिसर में भगवान की स्थापना करा रहे हैं। 10 दिनों तक विराजने वाले भगवान की सुबह शाम स्तुति बहुत ही खास समर्पण के साथ की जा रही है।

सनातन धर्म

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय समाचार हरिभूमि कार्यालय में भगवान गणपति विराजे। कार्यालय के वरिष्ठ और नवयुवक कर्मचारियों ने मंत्रोचारण के बीच अपने प्रिय भगवान गणेश की विशेष पूजा की। विद्वानों के मुख से उच्चारित मंगल आरती के बीच भगवान गणपति को समर्पित मेवा, मिष्ठान का भोग लगाया गया। जिसे प्रसाद के रूप में पूरे कार्यालय परिसर में वितरित किया गया।

भगवान गणपति का प्रत्येक वर्ष बहुत ही खास तिथि पर आगमन होता है। सदियों से सनातन धर्म के लोग अपने इष्ट देव को स्थापित करते हुए विशेष पूजा का आयोजन करते हैं। मान्यता है कि भगवान के दरबार में हाजिरी लगाने मात्र से नकारात्मक इंसान सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। संसार के नियामनुसार जीवन में वह अपने अच्छे कार्यों को करते हुए आने वाली पीढियों को भक्ति, उदारता और अच्छे कर्मों का पाठ पढ़ाता है। हरिभूमि परिवार की ओर से सभी को जीवन को सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रखने की भगवान गणेश से कामना की जा रही है।

Tags

Next Story