Bhopal News : हायर सेकंडरी की शिक्षिकाएं स्कूल में पीरियड छोड़कर खरीद रहीं थी साड़ियां

भोपाल। बीस जून को स्कूल खुलने के बावजूद प्राचार्य और शिक्षक छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे है। बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह सूरज नगर और रातीबड़ के हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे। सूरज नगर स्कूल जब कलेक्टर पहुंचे तो यहां शिक्षक पढ़ाई छोड़कर साड़ियां खरीद रही थीं। जिसको लेकर प्राचार्य वंदना उपाध्याय को नोटिस जारी कर वेतन वृद्धि रोकने संस्था में पदस्थ वर्ष का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर यहां से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीबड़ पहुंचे, जहां शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव एक जुलाई से अनुपस्थित थे। जबकि स्कूल के काम में सहयोग नहीं करने पर भृत्य विजय परिहार सहित शिक्षक को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। प्राचार्य शशि सिंह का इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार को दिए।
आंगनबाड़ी में 80 बच्चे दर्ज मौके पर 13 मौजूद मिले
आंगनबाड़ी केंद्र 1074 में 80 बच्चे दर्ज हैं। वर्तमान में केवल 13 बच्चे ही उपस्थित थे। उनका रिकार्ड भी नहीं रखा जा रहा था। जवाब मांगने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा जाटव ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसको देखते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोलंकी को सेवा समाप्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोटरा स्कूल में गायब मिले प्राचार्य सहित पांच शिक्षक
कोटरा सुल्तानाबाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण के दौरान 2 शिक्षक अवकाश पर मिले, जबकि 3 शिक्षक किसी अन्य कार्य में गए हुए थे। प्राचार्य रंजना सक्सेना भी बिना सूचना के अनुपस्थित रहीं। जिसको देखते हुए कलेक्टर ने 1 दिन की वेतन काटने और वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी किया है। गणक राजेश शुक्ला भी बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इनका भी एक दिन का वेतन काटने और वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS