Bhopal News : कोलार जल शोधन संयंत्र का सुधार पूरा, आज होगी जलापूर्ति सामान्य

Bhopal News : कोलार जल शोधन संयंत्र का सुधार पूरा, आज होगी जलापूर्ति सामान्य
X
कोलार जलशोधन संयंत्र का सुधार कार्य पूर्ण हो गया है। मंगलवार से कोलार जलप्रदाय वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। इससे पहले साेमवार को कोलार जलप्रदाय बाधित होने से 50 हजार लोगों को पानी नहीं मिला। इधर नर्मदा व केरवा पाइप लाइन में लीकेज की वजह से भी आंशिक रूप से जलापूर्ति बाधित हुई।

भोपाल। कोलार जलशोधन संयंत्र का सुधार कार्य पूर्ण हो गया है। मंगलवार से कोलार जलप्रदाय वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। इससे पहले साेमवार को कोलार जलप्रदाय बाधित होने से 50 हजार लोगों को पानी नहीं मिला। इधर नर्मदा व केरवा पाइप लाइन में लीकेज की वजह से भी आंशिक रूप से जलापूर्ति बाधित हुई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक काॅलोनियों में जलप्रदाय नहीं किया गया। बता दें कि कोलार जल शोधन संयंत्र में लगे वाॅल्ब में लीकेज हो गए थे। लंबे समय से बिद्युत सब स्टेशन व पंप हाउस का संधारण कार्य भी नहीं किया गया था।

भेल क्षेत्र में नहीं पहुंचा जल

इधर भेल क्षेत्र में खजूरी कला, एस्सारजी संपदा, शिवलोक फेसण-पांच, पीरिया मोहल्ला, सोनपुरा, निर्मल नगर समेत एक दर्जन काॅलोनियों में नर्मदा जल प्रदाय बाधित रहा। संबंधित जोन के इंजीनियर से संपर्क किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस दौरान जलप्रदाय नहीं होने से रहवासियों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ा।

संधारण कार्य के लिए पांच घंटे लिया था शट डाउन

ऐसे में नगर निगम ने जल शोधन संयंत्र के आवश्यक संधारण कार्य के लिए सोमवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक का शट डाउन लिया था। देर शाम तक इसका संधारण कार्य पूर्ण हो गया है। लेकिन पानी की टंकियों को भरने में भी तीन से चार घंटे का समय लगेगा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से कोलार जलप्रदाय वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

कोलार जलप्रदाय से प्रभावित रहे क्षेत्र

आरिफ नगर, रेशम केन्द्र, पिंजोमल, चौकसे नगर, कांग्रेस नगर, जेपी नगर, ग्रीन पार्क, शांति नगर, बाल विहार, शाहजहांनाबाद, ई-6 अरेरा काॅलोनी, सूरज नगर, नया बसेरा, डीआरपी लाईन, पम्पापुर, पीएंडटी काॅलोनी राहुल नगर, शास्त्री नगर, रसीदिया इब्राहिमपुरा, बलवीर नगर समेत आसपास की काॅलोनियों में जलप्रदाय नहीं हुआ। इससे दो लाख से अधिक लोगों को परेशानी हुई।

पांच घंटे का शट डाउन लिया था

अधीक्षण यंत्री जलकार्य शाखा उदित गर्ग ने बताया कि कोलार जलशोधन संयंत्र में आवश्यक संधारण कार्य करने के लिए पांच घंटे का शट डाउन लिया गया था। शाम तक सुधार कार्य पूरा हो गया है। कुछ कॉलोनियों में जलापूर्ति भी की गई है। मंगलवार सुबह से शहर में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Tags

Next Story