Bhopal News : फायर एनओसी जमा नहीं करने वाले अस्पतालों का लाइसेंस होगा निरस्त

भोपाल। स्वास्थ्य विभाग ने 150 से अधिक निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर फायर एनओसी जमा करने का कहा था, लेकिन कई अस्पतालों ने यह अब तक जमा ही नहीं की है।अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी को हवा में उड़ा रहे हैं। उधर, विभागीय अमला अस्पतालों में निरीक्षण की भी योजना बना रहा है। निजी अस्पतालों में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के उद्देश्य से फायर एनओसी की मांग की जा रही है। इसके बाद भी अस्पताल संचालक इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर नोटिस देकर खानापूर्ति की कोशिश में लगा है। कई अस्पतालों ने विभाग को जानकारी दी है कि उन्होंने फायर एनओसी के लिए आवेदन किया है।
फायर एनओसी के आवेदन जांचेगा विभाग
बताया जा रहा है कि विभाग अब अस्पतालों के औचक निरीक्षण कर फायर एनओसी के आवेदन जांचने की भी योजना बना रहा है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग से फायर एनओसी के बगैर संचालित हो रहे अस्पतालों की जानकारी मांगी है। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रद्द हो सकते हैं अस्पतालों के लाइसेंस
स्वास्थ्य विभाग ने करीब 150 अस्पतालों को नोटिस जारी किए थे। इसमें समयसीमा तय करते हुए फायर एनओसी जमा करने को कहा था। इसके बाद भी अधिकतर अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग के नोटिस को हवा में उड़ा दिया। कुछ ही अस्पतालों ने मामले में गंभीरता दिखाई और फायर एनओसी जमा करवाई है। फायर एनओसी जमा नहीं करवाने वाले अस्पतालों का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
- डॉ. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS