BHOPAL NEWS : रेलवे पटरी पार करते खिलाड़ी ट्रेन की चपेट में, नहीं थम रही दुर्घटनाएं

BHOPAL NEWS : भोपाल। रेलवे (Railway) की पटरी (Track) क्रास (Cross) करते दुर्घटना का शिकार हो जाने से एक खिलाड़ी (Player) की मौत हो गई है। रेलवे ट्रैक पार करते हुए यह हादसा हुआ। जब युवक ट्रैक पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार (Speed) में आ रही ट्रेन की चपेट में आ जाने से वह हादसे का शिकार हो गया।
राजधानी में ऐशबाग फाटक और बोगदा पुल के लगातार हादसे पास हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर रेलवे ट्रैक के पास फुटओवर ब्रिज नहीं बना है। जिससे हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोग सीधे तौर पर रेलवे की पटरी पार करने को मजबूर हैं। यही कारण है कि आए दिन इन स्थानों पर जानलेवा घटनाएं हो रही हैं।
खिलाड़ी की पहचान
रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना का शिकार हुए युवक का नाम अयान बताया जा रहा है। वह हॉकी का खिलाड़ी था और अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए उसे जाना जाता था। खिलाड़ी की मौत की घटना सामने आने पर उसके परिवार में दुखों का पहाड टूट पड़ा है। उसके पहचान के लोग इस घटना से स्तबध हैं।
मिली रही जानकारी के अनुसार राजधानी में ऐशबाग फाटक और बोगदा पुल के पास रेलवे ट्रैक होने के चलते फुटओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा हुई थी। इसके बावजूद भी ब्रिज का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। ब्रिज का निर्माण नहीं होने से यहां से आवागमन करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करते हुए रेलवे ट्रैक पास करना होता है। कई बार जल्दबाजी में होने के चलते लोग बिना सावधानी के ट्रैक को पार करते हैं। जिससे वह दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। बता दें कि इस ट्रैक से बड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। ट्रेनों की रफ्तार तेज होने के चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS