Bhopal News : 90 करोड़ से तूमड़ा और चौपड़ा में बनेंगे दो नए फ्लाईओवर

भोपाल। लगातार एक के बाद एक सौगातों के साथ हुजूर विधानसभा में ताबड़तोड़ विकास कार्यों का क्रम जारी है। क्षेत्र में विधायक रामेश्वर शर्मा रोजाना करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का उपहार दे रहे हैं। इन सौगातों में सड़कों, सामुदायिक भवन, धार्मिक स्थलों के साथ अब पुलों तथा ओवर ब्रिज की भी श्रंृखला जुड़ने जा रही है। अब राज्य सरकार ने विधायक शर्मा की मांग पर हुजूर विधानसभा के चौपड़ा कलां और तूमड़ा गांव में 2 नए ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। ये ब्रिज लगभग 90 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे, जिनका भूमिपूजन स्वयं विधायक रामेश्वर शर्मा करेंगे। तूमड़ा और चौपड़ा कलां हुजूर के ग्रामीण क्षेत्र हैं, जहां नए पुलों के निर्माण से तरक्की के द्वार खुलेंगे तथा आवागमन आसान होने से रोजगार व व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
यह होंगी ब्रिज की खासियत
चौपड़ा कलां में 49.28 करोड़ रुपए से ओवर ब्रिज का निर्माण होगा।
चौपड़ा कलां (रेलवे क्राॅसिंग) पर निर्मित होगा।
रेलवे ओवर ब्रिज की लंबाई 1307.2 मीटर होगी।
तूमड़ा में बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज की लंबाई 839.04 मीटर होगी।
रेलवे ओवर ब्रिज की चौड़ाई 11 मीटर होगी।
ब्रिज 41.27 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।
पुलों फ्लाईओवर्स पर 500 करोड़ खर्च
हुजूर विधानसभा में ट्रैफिक का दबाव कम करने लगभग 500 करोड़ से अधिक राशि से फ्लाईओवर्स व पुलों का निर्माण कराया गया है। इनमें संत हिरदाराम नगर में बनने वाला प्रदेश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड ब्रिज, फाटक रोड 3 ईएमई सेंटर पर बन रहे फ्लाईओवर, सिंगारचोली फ्लाईओवर, लालघाटी पर ग्रेड सेपरेटर ब्रिज के साथ कलियासोत नदी पर 5 पुल आदि शामिल हैं।
भाजपा के लिए देश और सनातन सर्वोपरि: विधायक रामेश्वर
भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसके लिए देश और सनातन सर्वोपरी है। भाजपा को सरकार बनी तो राम मंदिर बना और भाजपा की सरकार बनी तो ही धारा 370 हट पाई। इसीलिए भाजपा की जीत सिर्फ हमारे लिए ही नहीं अपितु देश और सनातन की रक्षा के लिए भी जरूरी है। यह विचार मप्र विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने बैतूल जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित भाजपा की विधानसभा प्रबंध समितियों की बैठकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। शर्मा शनिवार की सुबह बैतूल पहुंचे थे और देर शाम तक उन्होंने बैतूल जिले की पांचो विधानसभा की अलग-अलग बैठकें ली। बैठक में बैतूल जिले के प्रभारी के रूप में अंबाडकर आिद मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS