BHOPAL NEWS : राजधानी में थम सकते हैं सिटी बसों के पहिए, सितंबर से लोगों को हो सकती है परेशानी

BHOPAL NEWS : भोपाल। राजधानी में अब सिटी बसों (City Bus) के पहिए रुक (Stop) सकते हैं। जिसका कारण (Region) बताया जा रहा है कि बसों के संचालन (Run) पर लगने वाला भारी भरम टैक्स (Tax) है। जिससे बसों के संचालन पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। यदि सिटी बसों का संचालन बंद होता है तो रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार सितंबर महीने की शुरुआत से ही लो फ्लोर बसों के पहिए थम सकते हैं। बसों का संचालन थम जाने से रोजाना आवागमन करने वाले छात्रों सहित ऑफिस आने जाने वाले लोगों जिनमें ज्यादातर महिलाएं भी शामिल होती है। उन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि सभी में मंथलीपास, रोजना पास सहित स्कीमें चलाई जाती हैं। जिससे इन यात्रियों को आवागमन में सुविधा होती है।
मीटिंग में नहीं हुआ निष्कर्ष
इसके अलावा भोपाल की सभी सड़कों पर सिटी बसों का जाल बिछा है जो लोगों के आवागमन में काफी सहायक अब तक हुआ है। टैक्स की मार ज्यादा होने से लो फ्लोर की बसें बंद हो सकती है। बताया जा रहा है कि इन बसों पर 3 महीने से में एक बार ₹3600 का टैक्स लगता है और आगे अगर परमिट के आधार पर टैक्स लगाया जाता रहा तो यह हर महीने का ₹10 हजार 300 होगा। इतनी भारी-भरकम टैक्स अब बस संचालकों को महंगा पड़ रहा है जिससे बस संचालक अब बसों को संचालित करने में असमर्थता भी ज्यादा रहे हैं।
राजधानी भोपाल से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली लो फ्लोर बसों के बंद होने से शहर की एक बड़ी आबादी पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। बीसीएलएल सहित अन्य कंपनियॉं यह निर्णय इसलिए ले रही हैं क्योंकि अब तक टैक्स के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बस संचालकों की जितनी भी मीटिंग हुई है। उस पर किसी भी तरह का कोई निराकरण नहीं हो पाया है। जिससे अब बीसीएल सहित अन्य कंपनियों के संचालकों ने बसों के संचालन को बंद करने का मन बना लिया है। बता दें कि 31 अगस्त तक भोपाल में ज्यादातर बसों का परमिट खत्म हो रहा है। अगर यह परमिट रिनूवल नहीं होता है तो शहर में एक सितंबर से करीब 112 वसों के पहिये थम हो सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS