BHOPAL NEWS : खदान के गहरे पानी में डूबा युवक, पुलिस ले रही गोताखोरों की मदद

BHOPAL NEWS : भोपाल। गांधीनगर (Gandhi Nagar) क्षेत्र की एक खदान में भरे पानी (Water) में एक युवक (Man) के डूबने की खबर (News) आ रही है। बताया जा रहा है कि शांति नगर इलाके (Area) में स्थित खदान पर गांधीनगर के तीन युवक नहाने गए थे। इस दौरान हुए हादसे में एक युवक की डूब गया। डूबे युवक की खोज के लिए गोताखोरों को पानी में उतारा गया है।
मिली रही जानकारी के अनुसार खदान में नहाते समय ही युवक गहरे पानी मेंं डूब गया। डूबने वाले व्यक्ति के साथ गए दो अन्य साथी युवकों ने इस घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को देते हुए मदद की गुहार लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रियता से घटनास्थल पर पहुंची।
साथियों का बयान
खदान पर पहुंची गांधीनगर थाना पुलिस की टीम पानी में डूबे युवक के साथियों से बयान ले रही है। कि खदान में ये युवक कब पहुंचे और यह घटना कैसे हुई है। अनुमान लगया जा रहा है कि खदान के गहराई में जाने से युवक पानी में डूब गया।
पुलिस जानकारी के अनुसार पानी में डूबने वाले युवक नाम महेश सोलंकी है। युवके के बारे में बताया जा रहा है कि वह गांधीनगर नट बस्ती का रहने वाला है। पानी में ज्यादा गहराई में जाने से फिलहाल युवक का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम पुलिस की निगरानी में अपने प्रयास में जुटी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS