केचमेंट एरिया में रातभर हुई बारिश से फिर अलर्ट पर भोपाल

भोपाल। मानसून विदा होने के बावजूद अक्टूबर में बारिश का दौर जारी है। राजधानी में बीते तीन दिनों से पोस्ट मानसून की बारिश हो रही है। रूक रूककर ही सही लेकिन अक्टूबर की बारिश से एक बार फिर भोपाल के भदभदा गेट खुलने की आस जग गई है। बीते तीन दिनों में भोपाल में अब तक दो इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश होने से अब स्थानीय प्रशासन बड़े तालाब में पानी की आवक पर नजर बनाए हुए है। भोपाल जिले केचमेंट एरिया में पानी की मात्रा बढ़ती है तो अगले 24 घंटे में गेट खोलने की चेतावनी जारी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब पूरा मानसून बीतने के बाद भदभदा के गेट पोस्ट मानसून की बारिश में खुलेंगे।
2019 में बरसा था 5.5 इंच पानी
अक्टूबर में बारिश का सिलसिला बंद हो जाता है। लेकिन बंगाल में कम दबाव का क्षेत्र बनता है तो उसका असर प्रदेश में दिखाई देता है। इससे पहले 2019 में अक्टूबर के महीने में पांच दिन हुई बारिश में सर्वाधिक 5.5 इंच बारिश हुई थी। जबकि 2016 में पांच दिन की बारिश में 3 इंच बारिश दर्ज की गई थी।
बड़े तालाब का वॉटर लेवल फुल
तीन दिनों की बारिश से बड़े तालाब का वॉटर लेवल जो नीचे आता दिखाई दे रहा था, वह अब फिर से लाल निशान की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.86 फीट है। इसका 365 वर्ग किमी केचमेंट एरिया है। इसमें से 225 वर्ग किमी कोलांस नदी से भरता है। इसलिए जब भी सीहोर जिले में अच्छी बारिश होती है तो कोलांस नदी में पानी आता है, जो बड़ा तालाब में पहुंचता है। सीहोर जिले और तालाब के केचमेंट एरिया में बारिश होने से तालाब में पानी की आमद हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS