Bhopal police combing patrol : राजधानी में 400 अधिकारियों व कर्मचारियों ने 7 घंटे में 446 वारंटियों को किया गिरफ्तार

Bhopal police combing patrol : राजधानी में 400 अधिकारियों व कर्मचारियों ने 7 घंटे में 446 वारंटियों को किया गिरफ्तार
X
विधानसभा चुनाव और त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए राजधानी पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त की गई। गश्त में जोन क्रमांक-1 और जोन क्रमांक-2 में लगातार 7 घंटे तक गश्त की गई।

भोपाल। विधानसभा चुनाव और त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए राजधानी पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त की गई। गश्त में जोन क्रमांक-1 और जोन क्रमांक-2 में लगातार 7 घंटे तक गश्त की गई। इस दौरान 400 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम बनाकर 446 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की। इसके साथ ही पुराने गुंडे-बदमाशों चैक किया गया। पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की यह 9वीं कांबिंग गश्त थी। गश्त के दौरान कुल 4564 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव और त्यौहारों पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जोन-1 और जोन-2 में मंगलवार रात एक साथ कांबिंग गश्त की गई। पुलिस आयुक्त कार्यालय में दोनों जोन के पुुलिस अधिकारियों और रक्षित केंद्र के बल को एक साथ ब्रीफ किया गया। पुलिस कर्मचारियों को बताया कि उन्हें टीम वर्क के साथ पूरी संवेदनशीलता और सजगता के साथ गश्त को अंजाम देना है। रात करीब 10 से शुरू हुई यह कांबिंग गश्त सुबह करीब 5 बजे तक चली। इस दौरान थाना प्रभारी से लेकर डीसीपी स्तर के अधिकारी लगातार गश्त की मानीटरिंग करते रहे। स्थाई और गिरफ्तारी वारंटों की तामीली के साथ ही पुलिस टीम ने गुंडे-बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर चेक किए।

काबिंग गश्त के दौरान जोन क्रमांक-1 में 83 गिरफ्तारी और 150 स्थाई वारंटी समेत कुल 233 पर कार्रवाई की गई। इसमें थाना शाहपुरा द्वारा 30 स्थाई वारंट और 14 गिरफ्तारी समेत कुल 44 वारंट तामील कराए गए। इसी प्रकार जोन क्रमांक- 2 में 56 गिरफ्तार और 157 स्थाई वारंट समेत कुल 213 पर कार्रवाई हुई। थाना पिपलानी द्वारा 32 स्थाई वारंट और 14 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 46 वारंट तामील कराए गए।

कमिश्नरेट सिस्टम की यह 9वीं काम्बिंग गश्त

5 फरवरी 2022 कुल 268 वारंट तामील

25 मार्च 2022 कुल 511 वारंट तामील

20 जून 2022 कुल 601 वारंट तामील

19 सितंबर 2022 कुल 726 वारंट तामील

10 दिसंबर 2022 कुल 1024 वारंट तामील

5 मार्च 2023 कुल 460 वारंट तामील

12 अगस्त 2023 कुल 406 वारंट तामील

28 अगस्त 2023 कुल 131 वारंट तामील

30 अगस्त 2023 कुल 446 वारंट तामील

Tags

Next Story