Bhopal Railway News : कुशीनगर एक्स. अब 3 बजे की बजाए 2.30 बजे भोपाल से होगी रवाना

भोपाल। रेलवे ने रविवार से नया टाइम टेबल लागू कर दिया। इसमें भोपाल से गुजरने वाली 11 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इससे 3 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का अंतर है। रेलवे ने पहले से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को सूचना मैसेज के माध्यम से दे दी है।
शताब्दी, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनों के समय में किया बदलाव
12161 एलटीटी-आगरा कैंट लश्कर एक्सप्रेस सुबह 5.45 बजे के स्थान पर 5.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी।
12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 3.15 बजे के स्थान पर 3.10 बजे रानी कमलापति से चलेगी।
22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी सुबह 5.10 बजे के स्थान पर 5.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी।
12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी सुबह 11 बजे के स्थान पर 11.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे के स्थान पर 6 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
12173 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे के स्थान पर 6 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
22538 एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस 3 बजे के स्थान पर 2.30 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
11057 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस दोपहर 3.35 बजे के स्थान पर 3.30 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस सुबह 6.50 बजे के स्थान पर 7.20 बजे बीना स्टेशन से रवाना होगी।
11604 बीना-कोटा एक्सप्रेस सुबह 10.40 बजे के स्थान पर 11 बजे बीना स्टेशन से रवाना होगी।
06631 भोपाल-बीना मेमू स्पेशल सुबह 10.50 बजे के स्थान पर 10.45 बजे बीना स्टेशन पर पहुंचेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS