Bhopal: स्मार्ट सिटी कंपनी बनाएगी शहर में ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, टेंडर जारी

Bhopal: स्मार्ट सिटी कंपनी बनाएगी शहर में ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, टेंडर जारी
X
भोपाल स्मार्ट सिटी (Bhopal Smart City) कंपनी द्वारा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में ई व्हीकल (E Vehicle) के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके लिए कंपनी ने पहले सर्वे कराया और उसके बाद टेंडर जारी कर चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर...

भोपाल स्मार्ट सिटी (Bhopal Smart City) कंपनी द्वारा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में ई व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके लिए कंपनी ने पहले सर्वे कराया और उसके बाद टेंडर जारी कर चार्जिंग स्टेशन (Charging Station) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी राजधानी में सार्वजनिक तौर पर करीब एक दर्जन स्थानों पर ही ई व्हीकल (E Vehicle) के चार्जिंग स्टेशन हैं, जबकि इतने ही दूसरी कंपनियों ने स्वयं के उपयोग के लिए बनाए हैं।

स्मार्ट सिटी कंपनी (Smart City Company) के अनुसार राजधानी में ई व्हीकल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए ही कंपनी ने ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया। लोगों की मांग के अनुसार, राजधानी में इस समय 100 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन की जरूरत है। पहले चरण में इतने स्टेशन बनाने के बाद दोबारा सर्वे कराया जाएगा। उसके अनुसार चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

सभी प्रकार के वाहन होंगे चार्ज

इस साल के अंत तक ई व्हीकल की संख्या एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी शहर में उपलब्ध चार्जिंग स्टेशन पर दिनभर में एक हजार तक वाहन चार्ज हो पा रहे हैं। स्मार्ट सिटी (Smart City) कंपनी द्वारा बनाए जा रहे ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर ई स्कूटर कार और बसों के अलावा अन्य वाहन भी चार्ज हो सकेंगे। टेंडर खुलने के बाद ही चार्ज करने की दर तय होगी।

Also Read: CM SHIVRAJ : शिवराज का कमलनाथ पर वार - तुम क्या जानों जूते का महत्व तुम तो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, मैं गरीब घर में

कंपनी की ई बाइक के लिए अलग व्यवस्था

स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा राजधानी में शुरू की गई ई बाइक की के लिए चार्जिंग करने की व्यवस्था ई बाइक के टर्मिनल में ही होगी, क्योंकि ई बाइक का मेंटेनेंस और चार्जिंग की जिम्मेदारी उस कंपनी को दी जा रही है, जो संचालन करेंगी।

Tags

Next Story