BHOPAL NEWS:भोपाल- सफाई कर्मी महिला पर बरपा रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

BHOPAL NEWS:भोपाल- सफाई कर्मी महिला पर बरपा रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
X
BHOPAL NEWS: महिला के नाम की पुष्टि माया बाई के रूप में हुई है। बता दें कि महिला हर सुबह की तरह आज भी सफाई के लिए निकली थी, आनन फानन में महिला को स्थानियों ने जुपी अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने वहां महिला को मृत घोषित कर दिया।

BHOPAL NEWS:भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर रफ्तार का कहर बरपा है, जिसका शिकार महिला सफाई कर्मी हो गई, बताया जा रहा है उसकी मौके मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना शाहपुरा इलाके की बताई जा रही है, हादसा रविवार सुबह करीब 6:00 बजे तड़के में हुआ है। महिला के नाम की पुष्टि माया बाई के रूप में हुई है। बता दें कि महिला हर सुबह की तरह आज भी सफाई के लिए निकली थी, आनन फानन में महिला को स्थानियों ने जुपी अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने वहां महिला को मृत घोषित कर दिया। जब परिजनों को इस बात सूचना मिली तो वे आनन फानन में अस्पताल पहुंचे और अव्यवस्था के खिलाफ़ हंगामा शुरू कर दिया, परिजनों की मांग है कि नगर निगम महिला के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे।

इसके साथ ही महिला के मौत की घटना होने के बाद भी उसे कोई देखने नहीं आया है और आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल महापौर भी देखने नहीं आई। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह की घटना भोपाल में हुई है। समाचार के लिखे जाने तक परिजन अस्पताल में डटे हुए हैं।

Tags

Next Story