Bhopal Suicide Case : सेना के हेड कांस्टेबल की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। बैरागढ़ स्थित थ्री-ईएमई सेंटर में पदस्थ सेना के हवलदार की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी लाश घर से थोड़ी दूरी पर पेड़ की डाल पर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उनके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि शादी के आठ साल बाद उनके घर बेटा हुआ था। उनका तीन महीने का बेटा दूध नहीं पीता था। इसी बात को लेकर वह तनाव में थी। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
पेड़ पर दुप्पटे के फंदे पर लटकी दिखी
मंगलवार रात राजीव कुमार ड्यूटी चले गए। घर में ममता की मां और उनकी बहन की बेटी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास उन्होंने देखा तो कमरे में बेटा अकेला था, जबकि ममता नजर नहीं आ रही थी। उन्होंने घटना की जानकारी राजीव को मोबाइल पर दी। राजीव घर पहुंचे और पत्नी की तलाश की। इस दौरान शासकीय आवास से कुछ ही दूरी पर पेड़ की डाली पर फंदे के सहारे ममता की लाश लटकी नजर आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ममता का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। बुधवार को पीएम के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया है।
आठ साल बाद हुई थी संतान
पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार निवासी राजीव कुमार, थ्री-ईएमई सेंटर में हवलदार हैं। पनामा कॉलोनी में वे शासकीय आवास में रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी ममता कुमारी (32) रहती थी। दोनों की शादी करीब साढ़े आठ साल पहले हुई थी, लेकिन संतान नहीं थी। करीब तीन महीने पहले ममता कुमारी ने टेस्ट्यूब बेटी (आईवीएफ) के माध्यम से बेटे को जन्म दिया था। बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है, लेकिन वह दूध नहीं पी रहा था। बेटे के दूध नहीं पीने के कारण ममता तनाव में रहने लगी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS