Bhopal Suicide Case : बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित गुफा मंदिर इलाके में बुधवार रात 60 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है।
किडनी व लीवर खराब हो गए थे
पुलिस के अनुसार नयापुरा लालघाटी निवासी रामदयाल मिश्रा (60) सब्जी का ठेला लगाते थे। करीब डेढ़ साल पहले पत्नी का निधन हो चुका है। वह अपने इकलौते बेटे शुभम मिश्रा के साथ रहते थे। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे शुभम बाजार से लौटा तो उसने अपने पिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से रामदयाल को फौरन फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से रामदयाल का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी से परेशान होकर खुद को खत्म करने और किसी को परेशान न करने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच के लिए हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेज दिया है। शुभम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की किडनी व लीवर खराब हो गए थे।
सेल्स टैक्स कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी
भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित कोटरा शासकीय आवास में सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के कर्मचारी की पत्नी ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कोमल बड़ौले पति सुखदेव बड़ौले (35) कोटरा स्थित शासकीय आवास में रहती थी। कोमल के पति सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के बिट्टन मार्केट में स्थित ऑफिस में पदस्थ हैं।
फांसी के फंदे पर लटका देखा
वह तृतीय श्रेणी के कर्मचारी हैं। कोमल और सुखदेव के परिवार में दो बेटियां है। सुखदेव ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात सभी ने खाना खया और सो रहे थे। इस बीच कोमल ने दे रात ग्राउंड फ्लोर स्थित रूम में फांसी लगा ली। सुबह सुबह सात बजे बच्चों की नींद खुली तो उन्होंने मां को नीचे पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका देखा था। बच्चों का शोर सुनकर पिता पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS