Bhopal Traffic Diversion Today : नए और पुराने शहर के इन मार्गों पर बदला रहेगा ट्रैफिक

भोपाल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 15 सितंबर को भोपाल प्रवास पर आ रहे हैं। वह माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के भोपाल आगमन पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यातायात पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वह परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
यह होंगे वैकल्पिक मार्ग
नए शहर से प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास, भानपुर, करोंद चौराहा, गांधी नगर तिराहे की तरफ आवागमन किया जा सकेगा। नए भोपाल से पुराने शहर जाने के लिए रोशनपुरा चौराहे से कंट्रोल रूम, लिली टाकीज, काली मंदिर, मोती मस्जिद, रायल मार्केट, भारत टाकीज, हमीदिया रोड की तरफ आवागमन जारी रहेगा। बैरागढ़ एवं राजगढ़ रोड की तरफ जाने वाले वाहन भी बाहरी मार्ग का उपयोग करेंगे।
एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग
राजाभोज विमानतल की तरफ जाने वाले वाहन रोशनपुरा से भारत टाकीज, रेलवे स्टेशन हमीदिया रोड, करोंद चौराहा, गांधी नगर होकर जाएंगे। प्रभात चौराहा से जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास मार्ग से करोंद चौराहा गांधी नगर से एयरपोर्ट जाया जा सकेगा।
सुबह 9.45 से दोपहर 13.30 बजे तक
उपराष्ट्रपति के स्टेट हैंगर से माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय तक आवागमन के दौरान सुबह 9.45 बजे से दोपहर 13.30 बजे तक यात्री बसों का शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान इंदौर, उज्जैन, राजगढ़-ब्यावरा की तरफ से आने वाली यात्री बसें हलालपुर बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त होंगी। नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास, गांधी नगर तिराहा, करोंद, बेस्ट प्राइज से जेपी नगर तिराहा होकर नादरा पहुंचेंगी। इस दौरान सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, ब्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का प्रवेश गांधी नगर तिराहा से लालघाटी, व्हीआईपी रोड, रेतघाट, रोशनपुरा चैराहे, पॉलिटेक्निक चौराहा, स्मार्ट रोड, भारत माता चौराहा, भदभदा रोड, सूरज नगर तिराहा, गोरा गांव रोड, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय तक आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों पर यातायात का दबाव अत्यधिक होने से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS