Bhopal Weather News : टस से मस नहीं हुआ पारा, छाएंगे बादल, सामान्य बना रहेगा मौसम

भोपाल। शनिवार को राजधानी सहित कुछ जिलों में पारा टस से मस भी नहीं हुआ, जबकि ज्यादातर जिलों में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट रही। प्रदेश में दिन का औसत पारा दशमलव 2 डिग्री और रात का 1 दशमलव 3 डिग्री तक गिरा। शनिवार से जम्मू कश्मीर सहित आसपास के हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) सक्रिय हुआ है, जिससे आगामी एक सप्ताह में भोपाल सहित प्रदेशभर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट होगी। इससे पहले अगले तीन से चार दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादलों का आना-जाना रहेगा। बादलों के असर से अभी दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार डब्ल्यूडी का असर शुरू हुआ है। इससे अभी हल्के बादल रहेंगे, जो तापमान को एक जैसा रखेंगे। न ही पारा कम होगा और न ही ज्यादा बढ़ेगा।
कहीं गिरावट, कहीं थमा पारा
शनिवार को शहर में दिन और रात का पारा दशमलव एक डिग्री बढ़कर क्रमश: 33.9 और 19.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब 1- एक डिग्री अधिक है। वहीं प्रदेश के 80 फीसदी जिलों में भी अधिकतम पारा औसतन दशमलव 2 डिग्री तक गिरा। यहां औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा, जबकि रात का औसत तापमान 18.4 डिग्री रहा। रविवार को भी रात और दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
अभी औसतन 55 प्रतिशत नमी
शनिवार को भोपाल सहित प्रदेशभर में शाम के समय हवा में औसतन 55 प्रतिशत नमी रही, जबकि सुबह के समय औसतन 72 फीसदी तक नमी की मात्रा से हवाओं में सुबह और शाम को ठंडक महसूस की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाएं उत्तरी होते ही सर्दी में इजाफा होगा। 27 से 29 अक्टूबर के आसपास ठंडक बढऩे लगेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS