भोपाल की आलमनगर आंगनबाडी मॉडल केन्द्र के रूप में हो रही विकसित, जानिए यहां क्या होगा खास

भोपाल। राजधानी में गोविंदपुरा परियोजना अंतर्गत इंद्रपुरी सेक्टर की आलमनगर आंगनबाडी केन्द्र 549 को एक मॉडल आंगनवाड़ी बनाने के लिए सकारात्मक सोच संस्था ने गोद लिया है। संस्था के द्वारा आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को स्मार्ट क्लासेस एलसीडी के द्वारा पढ़ाई जाने की व्यवस्था के अलावा केन्द्र परिसर में औषधि गार्डन विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा पोषण वाटिका का निर्माण, जल संचय करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी बनाया जा रहा है।
खेलकूद के सामान होंगे उपलब्ध
इस मॉडल केन्द्र में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद के सामान की व्यवस्था की जा रही है, किशोरियों के लिए गर्भवतती महिलाओं के लिए धात्री महिलाओं के लिए विशेष मेडिकल कार्नर भी बनाया जा रहा है। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही ताकि समुदाय के लोग सभी चीजों का लाभ उठा सकें।
ब्रेस्टफीडिंग की सुविधा
इस मॉडल केन्द्र में बेस्टफीडिंग के लिए एक विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिससे धात्री महिलाएं सुविधाजनक तरीके से केवल स्तनपान करा सकती हैं। इसके अलावा केन्द्र में चारों तरफ हरियाली एवं सकारात्मक पेंटिंग सुशोभित किया गया है ताकि हितग्राहियों को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा सके।
भव्य स्टेज का निर्माण
इस मॉडल केन्द्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक भव्य स्टेज का निर्माण भी किया जा रहा है, इस केन्द्र पर नेकी की दीवार भी बनाई गई है, इसके अलावा संस्था के द्वारा कुपोषणमुक्त, एनीमिकमुक्त, बेरोजगारीमुक्त, जेंडरमुक्त करने का प्रयास तथा पानी का रखरखाव, स्वच्छता, शिक्षा इत्यािद पर फोकस किया गया है। यह केन्द्र भोपाल जिले के लिए एक अपने आपमें एक विशेष केन्द्र के रूप में गिनी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS