बकाया जमा न करने पर नगर निगम ने भोपाल के बिट्टन मार्केट ग्राउंड पर ताला लगाया

बकाया जमा न करने पर नगर निगम ने भोपाल के बिट्टन मार्केट ग्राउंड पर ताला लगाया
X
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट ग्राउंड के गेट पर नगर निगम अमले ने संप्पति कर जमा न करने के कारण ताला जड़ दिया। नगर निगम व्दारा संपत्तिकर सहित अन्य करों, शुल्कों की वसूली का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है साथ ही करों की अदायगी न करने वालों के विरूद्ध कुर्की, नीलामी आदि की कार्य वाही भी की जा रही है। इसी क्रम में निगम के अमले ने राजधानी परियोजना प्रशासन पर बिट्टन मार्केट मैदान पर ताला लगा दिया।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट ग्राउंड के गेट पर नगर निगम अमले ने संप्पति कर जमा न करने के कारण ताला जड़ दिया। नगर निगम व्दारा संपत्तिकर सहित अन्य करों, शुल्कों की वसूली का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है साथ ही करों की अदायगी न करने वालों के विरूद्ध कुर्की, नीलामी आदि की कार्य वाही भी की जा रही है। इसी क्रम में निगम के अमले ने राजधानी परियोजना प्रशासन पर बिट्टन मार्केट मैदान पर ताला लगा दिया।

बकायादारों पर सख्ती कर रहा निगम

नगर निगम कमिश्नर केबीएस चौधरी के अनुसार नगर निगम बकायादारों पर सख्ती कर रहा है। इसके चलते संपत्ति भी सीज की जा रही है। इसके चलते ही सोमवार को ग्राउंड के गेट पर ताला जड़ा गया। इस साल निगम ने किसी सरकारी विभाग पर टैक्स की बकाया राशि जमा नहीं करने पर पहली बड़ी कार्रवाई की है। सीपीए पहले अलग ही विभाग थाए जिसे पिछले साल पीडब्ल्यूडी में मर्ज किया गया है। अब यह पीडब्ल्यूडी के अधीन ही आता है।

16 मार्च को थमाया था नोटिस

निगम के अमले ने राजधानी परियोजना प्रशासन पर बिट्टन मार्केट स्थित प्रदर्शनीए मेला एवं इवेंट मैदान व कार्यालय भवन पर सपंत्ति कर की राशि बकाया होने पर कार्रवाई की। कुल 57 लाख 67 हजार 798 रुपए बकाया है। निगम अफसरों ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले मप्र नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 175ऋ178 के अंतर्गत 16 मार्च को नोटिस भी दिया गया था। बावजूद जिम्मेदारों ने राशि जमा नहीं कराई। इस पर सोमवार को जोनल अधिकारी शैलेष चौहानए वार्ड प्रभारी आराधना बघेल एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्राउंड के गेट पर तालाबंदी की।

इतनी राशि बकाया

सीपीए पर पिछले 11-12 साल से राशि बकाया चल रही है। बीच में कुछ राशि जमा की गईए लेकिन बकाया राशि का आंकड़ा बढ़ता गया। वर्तमान में ग्राउंड पर 7 लाख 31 हजार 620 रुपए और ऑफिस पर 50 लाख 36 हजार 178 रुपए की राशि बकाया है। इस तरह बकाया राशि का आंकड़ा 57 लाख 67 हजार 798 रुपए पहुंच गया है।

Tags

Next Story