Morena News: मुरैना में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, अब तक दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Morena News: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना भीषण हादसा हो गया है। यहां एक श्रद्धालुओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दर्जनों लोगों की घायल होने की खबर है। स्थानीयों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना, मुरैना के बसैया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दरअसल, आज नवरात्रि का आठवां दिन है। अष्टमी होने की वजह से ग्वालियर से कुछ श्रद्धालु माता बसैया के दर्शन करने आए हुए थे। पूजा और दर्शन के बाद सभी एक टैक्सी में सवार होकर सभी घर जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वहां मौजूद लोगों ने फौरन 108 को सूचित किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गया। जहां से सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि पूरे नवरात्रि में माता का दरबार भक्तों से भरा होता है। दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए अपनी हाजिरी लगाने मंदिरों में पहुंचते हैं। इस दौरान हर कोई अपने और परिवार के लिए सुख शांति की प्रार्थना करता है। हाल ही में बसैया माता के चरणों में एक भक्त अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी थी। जब वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने युवक को बेहोश देखा और उसके आस पास खून देखा तो फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS