BIG BREAKING : जबलपुर में पकड़ाया 878 किलो गांजा, नक्सली गतिविधि की आशंका

BIG BREAKING : जबलपुर में पकड़ाया 878 किलो गांजा, नक्सली गतिविधि की आशंका
X
गाड़ी में बक्सों में भरकर 878 किलो गांजा ले जाया जा रहा था, छत्तीसगढ़ पासिंग ट्रक बरामद। पढ़िए पूरी खबर-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 878 किलो गांजा की खेप पकड़ी है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के लिए गांजा ले जाये जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत क्षेत्र की है, जहां जबलपुर के इतिहास में नारकोटिक्स टीम ने सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। गांजे से भरे छत्तीसगढ़ पासिंग ट्रक को नारकोटिक्स विभाग और थाना पुलिस ने जब्त किया है। गाड़ी में बक्सों में भरकर 878 किलो गांजा ले जाया जा रहा था।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के लिए गांजा ले जाये जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भोजपुर बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अरुण शर्मा, रंजीत शर्मा औऱ अरुण चौधरी को गिरफ्तार किया है। जबलपुर पुलिस और नारकोटिक्स विभाग आगे की जांच में जुटी हुई है।

Tags

Next Story