Big Breaking : केन्द्रीय मंत्री प्रधान के काफिले के आगे-पीछे की गाड़ियां टकराईं, विधायक के गनमेन समेत दो को लगी चोट

X
By - Vinod Dongre |18 Jan 2021 4:50 PM IST
जानकारी मिली है कि यह हादसा तब हुआ जब केन्द्रीय मंत्री का काफिला ग्राम बाचा से बैतूल वापस लौट रहा था। पढ़िए पूरी खबर-
बैतूल। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के काफिले के आगे-पीछे चल रही गाड़ियों के टकराने की खबर आ रही है। मंत्री के काफिले में आगे-पीछे चल रहे चार वाहन टकरा गए। इस हादसे में आमला विधायक योगेश पण्डागरे के गनमैन, निज सहायक को चोटें लगी है।
जानकारी मिली है कि यह हादसा तब हुआ जब केन्द्रीय मंत्री का काफिला ग्राम बाचा से बैतूल वापस लौट रहा था। तभी पाढर चौकी इलाके में यह हादसा हुआ है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्रशासन इसे सामान्य घटना बताने का प्रयास कर रहा है। हादसे में अधिकारी भी बाल बाल बचे हैं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS