UPSC में बड़ी गड़बड़ी, दो आयशा नाम की छात्रा को मिली सेम रैंक, रोल नंबर भी दोनों का एक

MP UPSC Result : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। जारी परिणाम में मध्यप्रदेश से कई छात्रों ने बाजी मारी, लेकिन एमपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक ही नाम की दो लड़कियों ने एक ही रोल नंबर पर परीक्षा दी, इतना ही नहीं दोनों ने इंटरव्यू भी दिया और दोनों को रैंक भी सेम मिली। अब दोनों का दावा है कि सिलेक्शन मेरा हुआ है। दोनों छात्रों को 184वीं रैंक मिली है। अब सिलेक्शन किसका हुआ यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
जानकारी के अनुसार दोनों छात्रों का नाम आयशा है। एक आयशा देवास की रहने वाली है जिसका पूरा नाम आयशा फातिमा है। तो वही दूसरी छात्रा आलराजपुर जिले की रहने वाली हैं जिसका पूरा नाम आयशा मकरानी है। दोनों को 184वीं रैंक मिली है। दोनों के घरों में जश्न का माहौल है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि दोनों का रोल नंबर भी एक जैसा है। दोनों के एडमिट कार्ड में 7811744 रोल नंबर दर्ज है।
अब सवाल यह है कि दो छात्रों को एक ही रोल नंबर कैसे जारी किया जा सकता है। कहीं यह कोई बड़ा स्कैम तो नहीं है। दोनों छात्रों का कहना है कि उन्होंने परीक्षा दी है। इंटरव्यू दिया है। दोनों की तरफ यह भी दावा किया जा रहा है कि उनका सिलेक्शन हुआ है। अब सिलेक्शन किसका हुआ है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
आलीराजपुर की रहने वाली आयशा मकरानी के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने काफी मेहनत की है, हम इसे लेकर कोर्ट भी जाएंगे। तो वही देवास की आयशा फातिमा का कहना है कि यूपीएससी ऐसी गलती नहीं कर सकता है। मुझे लगाता है कि दूसरी आयशा के साथ कोई गड़बड़ी हुई है।
पड़ताल में आई ये गड़बड़ी
जब इस मामले की पड़ताल की गई तो आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड में पर्सनालिटी टेस्ट की तारीख 25 अप्रैल गुरुवार थी। वही आयशा फातिमा के कार्ड में पर्सनालिटी टेस्ट की तारीख 25 अप्रैल मंगलवार थी, जबकि 25 अप्रैल को मंगलवार ही था। इसके अलावा देवास की आयशा के एडमिट कार्ड पर यूपीएससी का वाटर मार्क है। जबकि आलीराजपुर की आयशा के एडमिट कार्ड पर कोई वाटरमार्क नहीं इसके अलावा देवास की आयशा के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड है, जिसे स्कैन करने पर पूरी जानकारी मिल रही है, लेकिन आलीराजपुर की आयशा के एडमिट कार्ड पर कोई क्यूआर कोड नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS