Big News: पूर्व CM दिग्विजय सिंह सहित 30 लोगों पर मामला दर्ज, वीडियोग्राफी के जरिए होगी गिरफ्तारी

Big News: पूर्व CM दिग्विजय सिंह सहित 30 लोगों पर मामला दर्ज, वीडियोग्राफी के जरिए होगी गिरफ्तारी
X
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड गाइडलाइन्स के उल्लंघन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित 30 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। वहीं फांसी के फंदे लटका कर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों की भी गिरफ्तारी हुई। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया। जिसे लेकर टीटी नगर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित 30 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

दरअसल, निजी पेट्रोल पंप पर बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का ये प्रदर्शन उन पर ही भारी पड़ गया। पुलिस का कहना है प्रदर्शनकारियों ने कोविड गाइडलाइन्स के नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि वीडियोग्राफी के जरिए नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

वहीं यूथ कांग्रेस भी महंगाई को लेकर फांसी के फंदे लटका कर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गई। पुलिस की समझाइश के बाद भी प्रदर्शनकारी रुकने को तैयार नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Next Story