MP Vande Bharat Train : अब MP के इन रेलवे स्टेशनों पर 4 मिनट रूकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आदेश जारी

MP Vande Bharat Train : अब MP के इन रेलवे स्टेशनों पर 4 मिनट रूकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आदेश जारी
X

MP Vande Bharat Train : भारतीय रेलवे ने मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबर दी है। देश की राजधानी दिल्ली से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande bharat train time change) अब मध्यप्रदेश के तीन और रेलवे स्टेशनों पर 4 मिनट के लिए रूकेगी। रेल मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दी है।

जानकारी के अनुसार रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande bharat train time change) अब 18 सिंतंबर से झांसी, ग्वालियर और आगरा में 4 मिनट के लिए रूकेगी। तीनों रेलवे स्टेशनों पर 4 मिनट का स्टॉफ रहेगा। इसके लिए रेलवे ने नई समय सरणी जारी कर दी है।

18 सितंबर से रुकेगी ट्रेन (Vande bharat train time change)

तीनों रेलवे स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेन (Vande bharat train time change) के रूकने की जानकारी रेल मंत्रालय द्वारा दी गई है। मंत्रालय की जानकारी के अनुसार वंदे भरत एक्सप्रेस 18 सिंतबर 2023 से झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट पर 4 मिनट के लिए रूकेगी। इसके लिए समय में बदलाव किया गया है। रेलवे का कहना है कि रेल मंडल यात्रियों से लगातार फीडबैक ले रहा था। फीडबैक में यात्रियों द्वारा झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट पर ट्रेन 2 मिनट के लिए रूकती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना होता है। क्योंकि ट्रेन के ऑटोमेटिक गेट होने के चलते समय लग जाता है। इसके बाद रेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

जारी हुआ नया शेड्यूल (Vande bharat train time change)

वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande bharat train time change) रानी कमलापति स्टेशन से 5.40 बजे प्रस्थान करेगी। जो सीधे रात 8.39 बजे झांसी पहुंचेगी, इसके बाद झांसी से 8.43 झांसी से प्रस्थान करेगी इसके बाद रात 9.41 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 09.45 बजे ग्वालियर से प्रस्थान रात 11.11 बजे अगरा कैंट, आगरा कैंट से 11.15 प्रस्थान कर, 13.15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी.।

वही हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 2.40 बजे गाड़ी प्रस्थान करेगी जो 4.20 बजे अगरा कैंट पहुंचेगी, जहां से 4.24 बजे प्रस्थान करेगी जो 5.38 बजे ग्वालियर, ग्वालियर से 5.42 बजे प्रस्थान कर, 6.56 बजे झांसी पहुंचेगी, झांसी से 19.00 बजे प्रस्थान कर, रात 10.15 रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Tags

Next Story