बड़ी खबर : MP के कॉलेजों में अब हिंदू धर्म का सिलेबस, भगवान राम, हनुमान और तुलसीदास की जीवनी पढ़ेंगे स्टूडेंट्स

X
By - Vinod Dongre |13 Sept 2021 5:39 PM IST
मध्यप्रदेश से आज एक महत्वपूर्ण खबर यह है कि बहुत जल्द लागू होने जा रही नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रदेश के कॉलेज स्टूडेंट्स अब हिंदू धर्म की भी पढ़ाई करेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री का बयान आया है, और उस बयान के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पलटवार किया है। पढ़िए पूरी खबर-
भोपाल। अब MP के कॉलेजों में हिंदू धर्म की पढ़ाई होगी। कॉलेज के स्टूडेंट्स भगवान राम, हनुमान और तुलसीदास की जीवनी पढ़ेंगे। वेद उपनिषद और पुराणों की शिक्षा दी जाएगी। खबर है कि इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू होगी, जिसके तहत यह नया पाठ्यक्रम प्रचलन में आ जाएगा।
इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि श्रीराम, हनुमान और श्रीकृष्ण की कथाएं ग्रंथो में हैं। भगवान की जीवनी नहीं लिखी जाती, वे ग्रंथों और देश की आत्मा में बसते हैं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS