निजी वाहन मालिकों को मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी राहत, जानिए लिया क्या फैसला

भोपाल। प्रदेश के निजी वाहन मालिकाें को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़ी राहत दी है। इन्हें अब सड़क का टोल टैक्स नहीं देना होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में बदलाव किए है। इसके तहत अब छोटे वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बिल्ड आपरेट एंड ट्रांसफर की बनाई जाने वाली नई सड़कों पर मिलेगी। नई नीति के तहत तय किया गया है कि बिल्ड आपरेट एंड ट्रांसफर BOT की सड़क हो या फिर एन्यूटी पद्धति पर बनने वाली सड़क हो, दोनों शर्तों में निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
सर्वे के बाद लिया गया निर्णय
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने 200 सड़कों का सर्वे कराया था, जिसमें पाया गया कि सरकार को मिलने वाले राजस्व में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी वाणिज्यिक वाहनों की है, जबकि छोटे वाहनों से सिर्फ 20 प्रतिशत टैक्स की वसूली होती है। विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने ये प्रस्ताव रखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नीति में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। लिहाजा, सरकार ने अब इन वाहनों को कर मुक्त करने का फैसला किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS