MP POLITICS: बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने नए पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी, सूची की जारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जिसको लेकर बीजेपी ने जहां तैयारी तेज कर दी है, तो वही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनता को साधने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। साथ ही इस बात की जानकारी देते हुए जेपी नड्डा ने ट्ववीट भी किया है। जिसमे उन्होंने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित देश भर के केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की हैं, साथ ही लिस्ट जारी करते हुए पदाधिकारियों को कार्यभार सौपा है।
केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम की सूची जारी
बता दें कि जारी लिस्ट में राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर मध्यप्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदारी दी गई है। तो वही इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे। सह कोषाध्यक्ष पद से मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटाया गया है। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने देशभर में केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम में बड़े फेरबदल किए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS