कानपुर एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा, पढ़िए कुख्यात गैंगस्टर विकास का कबूलनामा

उज्जैन। उत्तरप्रदेश के हिस्ट्रीशीटर और कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खुलासों से पता चल रहा है कि उसके मंसूबे कितने खतरनाक थे। उसने पूछताछ में इस बात को कबूल किया है कि वह हत्या के बाद पांच पुलिस वालों के शव को जला देना चाहता था। इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन ऐसा कर न सका। विकास दुबे ने यह भी बताया है कि उसने डीएसपी देवेंद्र मिश्रा की हत्या क्यों की?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उज्जैन पुलिस से पूछताछ में विकास दुबे ने बताया है कि बिकरू में पुलिस वालों की हत्या के बाद वह उनके शव को जला देना चाहता था। पुलिस वालों के शवों को पास के कुएं में रख दिया गया था। अब सिर्फ तेल डालकर आग लगाने का काम बाकी था। हालांकि मौका नहीं मिल पाया और वह फरार हो गया। विकास दुबे ने कहा कि वह ऐसा सबूतों को खत्म करने के लिए करना चाह रहा था। इसके साथ ही विकास दुबे ने अपने कबूलनामे में ये बातें स्वीकार की हैं :-
- घटना के बाद घर के ठीक बग़ल में कुएं के पास पाँच पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रखा गया था जिससे उनमें आग लगा कर सबूत नष्ट कर दिये जाये।
- आग लगाने के लिये घर में गैलनों में तेल रखा गया था।
- वाले रंग के एक पचास लीटर के गैलन में तेल से जलाने का इरादा था।
- लेकिन लाशें इकट्टठा करने के बाद उसे मौक़ा नहीं मिला। फिर वो फ़रार हो गया।
- विकास दुबे ने शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र के बारे में बताया-
- देवेंद्र मिश्र से मेरा नहीं बनती थी। कई बार वो मुझे देख लेने की धमकी दे चुके थे। पहले भी बहस हो चुकी थी।
- विनय तिवारी ने भी बताया था कि सीओ तुम्हारे ख़िलाफ़ है।
- लिहाजा मुझे सीओ पर ग़ुस्सा था।
- सीओ को सामने के मकान में मारा गया था।
- मैंने नहीं मारा सीओ को। लेकिन मेरे साथ के आदमियों ने दूसरी तरफ़ के आहाते से कूदकर मामा के मकान के आँगन में मारा था।
- पैर पर भी वार किया था। क्योंकि मुझे पता चला था कि वो बोलता है कि विकास का एक पैर गड़बड़ है। दूसरा भी सही कर दूँगा। सीओ का गला नहीं काटा था, गोली पास से सिर मे मारी गयी थी इसलिये आधा चेहरा फट गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS