छिंदवाड़ा में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी, प्रदेश में भाजपा को 7 सीटें और कांग्रेस को छह सीटें

छिंदवाड़ा में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी, प्रदेश में भाजपा को 7 सीटें और कांग्रेस को छह सीटें
X
प्रदेश के 10 जिलों के 13 नगरीय निकायाें में हुए एक-एक पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा को 7 व कांग्रेस को 6 सीटे मिली है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर रही। सबसे दिलचस्प मुकाबला सागर जिले के बिलहरा व बांदरी में रहा। बांदरी में भाजपा प्रत्याशी को 90 फीसदी यानी 996 वोट व कांग्रेस प्रत्याशी को महज 96 वोट मिले।

भोपाल। प्रदेश के 10 जिलों के 13 नगरीय निकायाें में हुए एक-एक पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा को 7 व कांग्रेस को 6 सीटे मिली है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर रही। सबसे दिलचस्प मुकाबला सागर जिले के बिलहरा व बांदरी में रहा। बांदरी में भाजपा प्रत्याशी को 90 फीसदी यानी 996 वोट व कांग्रेस प्रत्याशी को महज 96 वोट मिले। इसी तरह छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान चुनाव जीते। उन्हें 1226 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 790 वोट से ही संतोष करना पड़ा। भाजपा को बिलहरा, जौरा, कोटर, छिंदवाड़ा, बांदरी, बुढार, व रतनगढ़ में जीत मिली। जबकि कांग्रेस को सतना, डोंगर परासिया, सरदारपुर, मंदसौर, सतवास और शाहपुर में जीती।

कांग्रेस को सौ वोट भी नहीं, भाजपा प्रत्याशी को मिले 90 फीसदी वोट

मप्र के 10 जिलों की 13 नगरीय निकायों में हुए उप चुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें सागर जिले की विधानसभा क्षेत्र खुरई के बांदरी नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी जीत मिली है। क्षेत्र के 90 फीसदी वोट भाजपा के खाते में गए हैं। यहां भाजपा ने जहां एकतरफा प्रदर्शन किया है, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को सौ वोट भी नहीं मिल सके हैं। इस जीत को अपने क्षेत्र में सर्वांगीण विकास और मजबूत जनाधार से जोड़कर देखा जा रहा है। 10 जिलों में सागर जिले की दो नगरीय निकायों में भी पार्षद पद के लिए उप चुनाव हुए थे। इनमें खुरई विधानसभा क्षेत्र की बांदरी नगर परिषद के वार्ड 10 के पार्षद के लिए भी चुनाव हुए थे।

वार्डों में सभाएं लीं, फिर भी वोट को तरसी कांग्रेस

भाजपा के प्रत्याशी पुष्पेंद्र महेश यादव के खिलाफ कांग्रेस ने राजभान यादव को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र ​यादव को 791 मतों से विजय प्राप्त हुई है, जो इन उपचुनावों में सबसे बड़ी जीत है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने खुरई विधानसभा में बैठक कर वार्डों में सभाएं भी ली थी। बावजूद इन सबके खुरई विधानसभा क्षेत्र की इस नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट के लिए तरसना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र को जहां 887 वोट जनता ने दिए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को महज 96 वोट ही मिल सके। भाजपा प्रत्याशी को प्रदेश की सबसे बड़ी जीत मिली है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी पुष्पेंद्र एवं क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं को इस विशाल जीत के लिए बधाई दी है।

Tags

Next Story