INDORE NEWS; NCB के हाथ लगी बड़ी सफलता, 130 किलो गांजे की खेप जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : मध्यप्रदेश में दिन पर दिन बढ़ रहे नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस और NCB की टीम लगातार तरह तरह के अभियान शुरू कर नशे के कारोबारियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में NCB के हाथों हाल ही में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पर इंदौर में NCB की टीम ने 130 किलो गांजा की खेप जब्तकर तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया।
देश के 7 शहरों में NCB ने शुरू किया खास अभियान
बता दें कि इंदौर पुलिस अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों NCB ने 130 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेशऔर राजस्थान के रहने वाले हैं। जिनसे फ़िलहाल पूछताछ जारी है। बता दें कि प्रदेश में युवाओ के अंदर बढ़ते नशे के लत को देखते हुए NCB और इंदौर पुलिस ने देश के अलग-अलग 6 राज्यों के 7 शहरों में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके चलते इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान बीते छह दिनों से चला रहा है। अब देखन है कि इस अभियान के चलते पुलिस के हाथों और कितने आरोपियों की गिरफ्तारी होती है।
पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने दी जानकारी
वही इस मामले की जानकारी देते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने बताया कि शहर में तेजी से बढ़ते हुए ड्रग्स के मामले सबसे अधिक चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया था कि ड्रग्स के मामले में पुलिस अधिकांशतः खुफिया इनपुट्स पर निर्भर रहती है। इन मामलों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कई स्तर पर काम कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS