MP Bjp 2nd Candidate List : भाजपा की दूसरी सूची, किसका दबदबा, शिवराज या महाराज?

MP Bjp 2nd Candidate List : भाजपा की दूसरी सूची, किसका दबदबा, शिवराज या महाराज?
X
मध्य प्रदेश विधानसभा को लेकर भाजपा की पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची के आने की संभावनाएं तेज हो गई है। भाजपा की दूसरी सूची में केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चम्बल के क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हो सकते है। माना जा रहा है कि भाजपा की दूसरी सूची में महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दूसरी सूची में 36 नाम शामिल हो सकते हैं, जिनमें से कई नाम उन सीटों के है जहां पर भाजपा के विधायक नहीं है।

Bjp 2nd Candidate List : मध्य प्रदेश विधानसभा को लेकर भाजपा की पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची के आने की संभावनाएं तेज हो गई है। भाजपा की दूसरी सूची में केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चम्बल के क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हो सकते है। माना जा रहा है कि भाजपा की दूसरी सूची में महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दूसरी सूची में 36 नाम शामिल हो सकते हैं, जिनमें से कई नाम उन सीटों के है जहां पर भाजपा के विधायक नहीं है।

क्यों दिखेगा महाराज का दबदबा

माना जा रहा है कि भाजपा की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा दिख सकता है। बताया जा रह है कि जारी होने वाली सूची में महाराज के गढ़ से करबी 4 नाम फाइनल किए गए है, जो कि सिंधिया के समर्थक बताए जा रहे है। इससे पहले भाजपा की पहली सूची में महाराज पिछड़े दिखाई दिए थे। पहली सूची में महाराज के समर्थकों को स्थान नहीं मिला था। पहली सूची में भाजपा ने रणवीर जाटव का टिकट काट दिया था, लेकिन इस बार सिंधिया समर्थकों का कहना है कि पार्टी की दूसरी सूची में ऐसा नहीं होगा।

दूसरी सूची में महाराज या शिवराज?

सूत्रों के अनुसार भाजपा की दूसरी सूची में महाराज का दबदवा दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि गुरूवार की शाम तक भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है। बीजेपी ने दिल्ली बैठक में 39 नामों पर सहमति बनाई थी, जिनमें से 36 फाइनल किए गए है। सूत्र की माने तो दूसरी सूची में ग्वालियर चम्बल संभाग के 3 से 4 नाम नाम शामिल किए गए है, जो सभी सिंधिया समर्थक है।

सूत्रों के अनुसार दूसरी सूची में महाराज के समर्थकों में से डबरा से इमरती देवी, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना भितरवार से मोहन सिंह राठौड़ का नाम शामिल है। वही लहार सीट से अम्बरीष शर्मा गुड्डू को टिकट दिया जा सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि सिंधिया समर्थको के अलावा सीएम शिवराज सिंह के कोटे से भी कुछ नेताओं को भी टिकट दिया जा सकता है। फिलहाल भाजपा की दूसरी सूची का इंतजार है।

Tags

Next Story